भीमताल में रोडवेज स्टेशन के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण,जनता की माँग और समाजसेवी के प्रयासों को लगी मोहर।

खबर शेयर करें

भीमताल:- जनपद की प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल भीमताल में रोडवेज स्टेशन खोलने की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को भीमताल शहर में संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। यह कदम सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की मांग के बाद उठाया गया है, जिन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रोडवेज स्टेशन की मांग की थी ।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विभाग ने बढ़ाई सक्रियता,क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान जारी।

निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के समीप जमीन तलाशी गई, और मामला मत्स्य विभाग से हस्तांतरण हेतु परिवहन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित की। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने अधिकारियों से आपसी समन्वयन बनाकर शहर की मुख्य मांग रोडवेज स्टेशन को धरातल पर शीघ्र उतारने की अपील की। मौके पर हेम गुणवंत, नरेश वर्मा, प्रभात मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, प्रदीप कुमार आदि थे l

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय औद्योगिक व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस पर अंतर विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता, कुमाऊंनी-गढ़वाली और देशभक्ति गीतों पर थिरके स्कूली बच्चे,एमएल साह बाल विद्या मंदिर प्रथम।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad