नैनीझील में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नैनीझील में तल्लीताल क्षेत्र में ठंडी सड़क के समीप बुधवार को दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ.अलंकार महतोलिया भारत सरकार के सूचना विभाग द्वारा सम्मानित, कुमाऊं विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में सहायक प्राध्यापक है अलंकार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन में करीब 1बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित दस दिवसीय 'सरस आजीविका मेला 2025' का भव्य समापन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad