मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा महिला चिकित्सालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण,मातृत्व स्वास्थ्य एवं प्रसव सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी का निरीक्षण कर मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाने तथा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मातृ मृत्यु निगरानी एवं प्रतिक्रिया प्रणाली (MPCDSR) के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मातृ मृत्यु की सूचना निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराई जाए तथा एक माह के भीतर उसका विस्तृत ऑडिट सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

डॉ. पंत ने लेबर रूम को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) एवं LaQshya कार्यक्रम के अनुरूप विकसित करने, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण, साफ-सफाई एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से बेहतर प्रसव सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक गर्भवती महिला की भर्ती से लेकर प्रसव एवं डिस्चार्ज तक की संपूर्ण जानकारी बेड हेड टिकट (BHT) में दर्ज करने को कहा।

उन्होंने आशा हेल्प डेस्क को प्रभावी रूप से संचालित करने, गर्भवती महिलाओं की हाई रिस्क प्रेगनेंसी (HRP) ट्रैकिंग, समयबद्ध जांच एवं उपचार तथा प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की नियमित HBNC (Home Based Newborn Care) विजिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप एवं आवश्यकतानुसार रेफरल करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट:-25 अगस्त को नैनीताल जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

इसके अतिरिक्त HMIS पोर्टल पर सभी निर्धारित स्वास्थ्य संकेतकों की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लेबर रूम, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन करने तथा मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चाँफी में विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक साक्षरता एवम जगरूकता शिविर व वृक्षारोपण का आयोजन, नशा उन्मूलन, साइबर अपराध आदि विषय पर भी विस्तृत जानकारी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना, गर्भावस्था के दौरान जोखिमों की समय पर पहचान करना तथा सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad