राष्ट्रीय औद्योगिक व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस पर अंतर विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता, कुमाऊंनी-गढ़वाली और देशभक्ति गीतों पर थिरके स्कूली बच्चे,एमएल साह बाल विद्या मंदिर प्रथम।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के सक्रिय एवं प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्था “राष्ट्रीय औद्योगिक व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान” कैंट के स्थापना दिवस के अवसर पर एक अंतर विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी-गढ़वाली और देशभक्ति आधारित गीतों पर शानदार नृत्यमयी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में एम.एल साह बाल विद्या मंदिर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन, 8विकासखंडों से 23 छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

शुक्रवार को आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, प्रिया मेहरा, विधायक सरिता आर्य, एडीएम विवेक राय, संस्थान के व्यवस्थापक चंदन सिंह अधिकारी, सांस्कृतिक सचिव ममता अधिकारी ने गांधी-शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक संपन्न, एडीएम विवेक राय ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश।

इस दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में पर्यावरण को स्वच्छ रखने और नशामुक्ति का संदेश दिया। प्रस्तुत किए गए ‘मां नंदा-सुनंदा की भक्ति’ सहित अन्य आंचलिक गीतों पर कलाकारों की शानदार प्रस्तुति को सभी ने सराहा।इस अवसर पर निर्णायक के रूप में रंगकर्मी मिथिलेश पांडे और हरीश राणा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा।

कार्यक्रम के अंत में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा सहित डीएसबी की पूर्व निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा और एडीएम विवेक राय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विनोद तिवारी और महिला आयोग की सदस्य विमला अधिकारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad