नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन, सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समापन हुआ।

समारोह का शुभारंभ कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत (आईएएस) एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मैत्रीपूर्ण कैरम मैच भी खेला जिसका उपस्थित अधिवक्ताओं व दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया फाइनल मुकाबलों में डबल्स वर्ग के खिताबी मुकाबले में पंकज कुमार एवं तस्लीम की जोड़ी ने स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू एवं हंसराज सिजवाली की जोड़ी को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की वहीं सिंगल्स वर्ग के रोमांचक फाइनल में चंद्रप्रकाश ने मुकेश चंद्रा को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया समापन अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल (आईएएस) जिला उपभोक्ता आयोग नैनीताल के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल व न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया बार एसोसिएशन के सांस्कृतिक सचिव अधिवक्ता उमेश कांडपाल की देख रेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का 'यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम-2026' के लिए चयन, एनसीसी प्रशिक्षण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल किया कैंप में स्थान।

समारोह के अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने आयोजन की सफलता के लिए खेल सचिव डी.एस. दानू सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुवे कहा कि अधिवक्ताओं की व्यस्त दिनचर्या के बीच ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और खेल भावना को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल उपाध्यक्ष कमल चिलवाल उप सचिव नीरज गोस्वामी सहित समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव: 23 जनवरी को मतदान और 25जनवरी को मतगणना, नैनीताल सीट हुई महिला, हल्द्वानी सीट अनारक्षित।

फोटो :-प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, न्यायिक अधिकारी एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025-27 हेतु मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों/संस्थानों का आवंटन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad