ज्योलिकोट में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विभाग ने बढ़ाई सक्रियता,क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनजागरूकता अभियान जारी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच, निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 13 से 15 मई तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, अग्रणी कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार अवसर।

गुरुवार को स्वास्थ्य टीमों द्वारा चोपड़ा में 41 एवं बेलवखान में 43 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 95 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 52 लोगों की जांच, 13 टेली-कंसल्टेंसी तथा 28 ब्लड टेस्ट किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड महिला मंच' ने विधायक सरिता आर्या को दिया ज्ञापन, अंकिता हत्याकांड की सी.बी.आई. जांच की मांग।

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य टीम द्वारा खुरपाताल पहुंचकर 40 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं। टीम द्वारा ग्रामीणों को जलजनित रोगों से बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल मे नवरात्रि के उपलक्ष्य में “शक्ति उत्सव” का आयोजन, माँ दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाने वाला अभिनय मुख्य आकर्षण।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, स्वास्थ्य जांच, उपचार, दवा वितरण, काउंसलिंग एवं स्वास्थ्य शिक्षा का कार्य निरंतर जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad