नैनीताल में जनहित संस्था द्वारा इमरान खान सम्मानित,नगर की सांझी संस्कृति और सद्भाव को मजबूत कर रही इमरान की सेवा।

खबर शेयर करें

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था में वर्षों से निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका, समाज ने की सेवा भावना की सराहना

नैनीताल:- समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले लोग किसी परिचय के मोहताज नहीं होते। ऐसे ही प्रेरणादायक व्यक्तित्व नैनीताल निवासी इमरान खान हैं, जो वर्षों से पाइंस स्थित श्मशान घाट में दिवंगतों के अंतिम संस्कार के लिए चिता सजाने और आवश्यक व्यवस्थाओं में अपनी विशेष दक्षता एवं अनुभव के साथ निस्वार्थ भाव से सहयोग करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की धूम,सुख-समृद्धि और सामुदायिक सौहार्द की कामना।

उनकी यह सेवा किसी धर्म, जाति अथवा समुदाय की सीमाओं में बंधी नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक अनूठी मिसाल है। जीवन के अंतिम पड़ाव पर दिवंगत व्यक्ति को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने के इस महत्वपूर्ण कार्य में इमरान खान की वर्षों से निभाई जा रही भूमिका की स्थानीय समाज में सराहना होती रही है।

इसी सेवाभाव, समर्पण और सामाजिक सौहार्द में उनके योगदान को देखते हुए जनहित संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे व्यक्तित्व आपसी विश्वास, भाई चारे और इंसानियत के रिश्तों को मजबूत करते हैं। उनका योगदान यह संदेश देता है कि मानव सेवा का कोई धर्म नहीं होता, इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 03 नवम्बर को पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन,कोषाधिकारी ने पेंशनरों से शिविर में शामिल होने की अपील।

सम्मान समारोह का आयोजन संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के निवास स्थान पर किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, अशोक तिवारी, वकील उद्दीन, श्रीमती जीवंती भट्ट, श्रीमती मीनू बुदलाकोटी, श्रीमती चन्द्र पन्त सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: समाजसेवी के प्रयासो से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, 'सारा' योजना से किया जाएगा पुनर्जीवित।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने इमरान खान के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि नैनीताल की पहचान केवल उसकी प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि यहां की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारा और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की परंपरा भी है। इमरान खान जैसे लोग इसी समृद्ध सामाजिक संस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad