20 नवंबर को धरने पर बैठेगी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी,गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी द्वारा बुद्ध पार्क हल्द्वानी में स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी की अगुवाई में चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय महासचिव दिनेश उपाध्याय ने बताया कि कल 20 नवंबर शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी अपने पदाधिकारियों के साथ कल दिनांक 20 नवंबर शुक्रवार को बुधवार पार्क हल्द्वानी में 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक स्थाई राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर धरना स्थल पर धरने पर बैठेंगे। दिनेश उपाध्याय ने राज्य समर्थकों ,आम लोगों से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि:-डॉ.शुभम चौधरी का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर में चयन, शोधार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध के लिए प्रोत्साहन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad