दीपावली पर तल्लीताल व्यापार मंडल की पहल, ग्राहकों के लिए की निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर में दीपावली के पर्व पर बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल ने विशेष पहल की है। व्यापार मंडल की ओर से तल्लीताल के निकटवर्ती क्षेत्रों में खाली पड़े स्थानों पर वाहनों के लिए निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था कराई गई है। इससे त्योहार के दौरान खरीदारी करने बाजार पहुंचने वाले लोगों को वाहन पार्क करने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अथक प्रयासो से बिहार की बालिका अपने परिजन से मिली, पांच माह बाद सकुशल पिता एवं बड़े भाई के किया सुपुर्द।

निवर्तमान महामंत्री अमनदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में तल्लीताल व्यापार मंडल ने उप जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था की मांग उठाई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था बहाल की गई। व्यापार मंडल का कहना है कि दीपावली के दौरान बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से पार्किंग और यातायात की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था से लोगों को राहत मिलने के साथ ही बाजार की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। व्यापार मंडल ने ग्राहकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वार्ता में व्यापार मंडल पदाधिकारियों में अमनदीप सिंह, ममता जोशी और जयंत उप्रेती शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में नंदा सुनंदा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उल्लास।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad