सरोवर नगरी नैनीताल में पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर नगर कीर्तन आयोजित किया गया।

खबर शेयर करें

रिपोर्ट:- रवि फर्त्याल

नैनीताल:- सरोवर नगरी नैनीताल में सिख समुदाय की ओर से पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर शनिवार को नगर कीर्तन आयोजित किया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंधन कमेटी की ओर से नैनीताल में नगर कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मल्लीताल गुरुद्वारा से माल रोड होते हुए तल्लीताल तक एक भव्य झांकी भी निकाली गई। जगह जगह पर लंगरो और स्टॉल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया जिसमें स्थानीय एवं पर्यटकों ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रबंधन कमेटी के जगजीत सिंह ने बताया की गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस शहर में शोभा यात्रा और नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में हुआ। चार साहिबजादों की झांकी के साथ ही अन्य झांकी भी निकाली गई। प्लांट लंगर ( पौध रोपण) मे श्रद्धालुओं को पौधे वितरित किए और पौध रोपण किया गया और छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों को पुस्तकें भी वितरित की गई। इस दौरान अमर प्रीत सिंह, मन प्रीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह ,अमरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह सुखदीप सिंह, रौनक सिंह, रिक्की, और मौजूद रहे l

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति द्वारा डीएसबी परिसर नैनीताल में औचक निरीक्षण, परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षकों से संवाद।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad