हल्द्वानी में 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़,ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर वाहनों पर कसता शिकंजा।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई का अभियान चलाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,नैनीताल के निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री विजय मेहता के नेतृत्व में श्री संजीत राठौर (प्रभारी चौकी हीरानगर) एवं पुलिस टीम द्वारा हीरानगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ठंडी सड़क पर ग्रिल को चमकाने का कार्य जोरों पर समाज सेवी का वीडियो वायरल:-

चेकिंग के दौरान सड़कों पर मॉडिफाइड ‘रेट्रो साइलेंसर’ और अत्यधिक तेज ध्वनि वाले मॉडिफाइड हॉर्न लगाकर घूम रहे वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान यातायात नियम का उल्लंघन में पाए गए लगभग 15 साइलेंसर-मॉडिफाइड वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज़ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सचिव,आपदा प्रबंधन, उत्तराखण्ड शासन द्वारा बलियानाला क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

सीज़ किए गए वाहनों से तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड ‘रेट्रो साइलेंसर’ और तेज आवाज वाले हॉर्न उतरवाकर पुलिस कब्जे में लिए गए। इसके साथ ही वाहनों में से प्रेशर हॉर्न भी निकलवाए गए।

जनता व राहगीरो की सुविधा वाहनों में कंपनी निर्मित सामान्य ध्वनि वाले साइलेंसर लगवाए गए, जिसके बाद ही नियमानुसार वाहनों को सुपुर्द/अवमुक्त किया गया।
वाहन चालकों से अपील है कि वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करे। यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जिला सेवायोजन विभाग द्वारा एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न कैरियर विकल्पों के संबंध में दी विस्तृत जानकारी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad