नैनीताल बैंक की जनसेवा पहल: कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय को एम्बुलेंस भेंट और विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की प्रतिष्ठित बैंकिंग संस्था “नैनीताल बैंक लिमिटेड” द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में जनकल्याणकारी पहल करते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया गया। इस क्रम में बैंक द्वारा उप जिला चिकित्सालय, कर्णप्रयाग को एक एम्बुलेंस भेंट की गई। माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखंड उच्च न्यायालय श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में एम्बुलेंस की चाबी सी.एम.एस डॉक्टर भागवती प्रसाद पुरोहित चिकित्सालय प्रशासन को सौंपी गई। बैंक की इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'श्री राम सेवक सभा' कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बैंक द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनीताल के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, ट्रैक सूट एवं शैक्षणिक किट वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री कुलदीप सिंह, मुख्य परिचालन अधिकारी श्री अनिल कुमार एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री सुमंत चक्रवर्ती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन,दी श्रद्धांजलि।

इसी अवसर पर माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखंड उच्च न्यायालय श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुशील कुमार लाल द्वारा बैंक की तल्लीताल शाखा के नए परिसर उद्घाटन किया गया। शाखा के नवीनीकरण का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक एवं बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनके बैंकिंग अनुभव को और अधिक सुविधाजनक बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के एकेश तिवारी ने विश्व चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 17 राष्ट्रों के प्रतियोगियों ने किया प्रतिभाग।

नैनीताल बैंक स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास को अपने CSR प्रयासों का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता एवं सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैंक का विश्वास है कि बैंकिंग सेवाओं के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी समावेशी एवं सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad