भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में नंदा सुनंदा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उल्लास।

खबर शेयर करें

भीमताल:-ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में नंदा सुनंदा महोत्सव 2025 का आयोजन आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ, जो पोर्च क्षेत्र से गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद आरंभ हुई। विश्वविद्यालय के निदेशक ने भी इस यात्रा में सम्मिलित होकर मां नंदा सुनंदा के चरणों में शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि:- नैनीताल के युवा धावक एकेश तिवारी ने फिर लहराया परचम,पूरी की 161 किमी ‘द बॉर्डर’ अल्ट्रामैराथन।

कलश यात्रा ओपन एयर थिएटर तक पहुँची, जहाँ सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनमोहक गणेश वंदना, पारंपरिक नृत्य, मां नंदा सुनंदा के जीवन-वृत्तांत पर आधारित हृदयस्पर्शी कविता, चिंतन-प्रेरक नाटक तथा अंत में भक्तिभाव से सम्पन्न आरती का आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर ने न केवल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को उजागर किया, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के बीच भक्ति, आस्था और एकता की भावना को भी सुदृढ़ किया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी मे उत्तर भारत की प्रथम लोहे की भट्टी ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad