हल्द्वानी न्यायालय की सुरक्षा पर हाई लेवल एक्शन,संयुक्त ऑडिट से व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:-वर्तमान सुरक्षा परिप्रेक्ष्य के दृष्टिगत आज हल्द्वानी न्यायालय परिसर में मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी, जिला मजिस्ट्रेट श्री ललित मोहन रयाल,एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मा0 अपर जिला जज हल्द्वानी श्री सुजीत कुमार,मुख्य न्या0 मजिस्ट्रेट श्री रवि प्रकाश,एडीएम श्री विवेक राय एवं एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित, नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प।
अधिकारियों द्वारा न्यायालय परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन सुरक्षा ऑडिट कर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान न्यायालय परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक मैनपॉवर, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित की जाए।

एसपी सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में गठित टीम में शामिल रहेंगे —

  1. न्यायालय परिसर के नामित प्राधिकारी
  2. अभिसूचना इकाई के अधिकारी
  3. स्थानीय थाना पुलिस
  4. प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन उक्त टीम आपसी तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी। इसी परिपेक्ष्य में एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद की समस्त पुलिस फोर्स को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी उच्च सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें 👉  सेंट जेवियर्स में श्रमिक दिवस का आयोजन, श्रमिक वर्ग के योगदान पर डाला प्रकाश।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad