नैनीताल:- श्री नन्दा देवी महोत्सव में रविवार को विश्व शांति हेतु हवन किया गया । दुर्गा सप्तशती के पाठ के पश्चात हवन की अग्नि में प्रकृति उत्पाद समर्पित किए गए हवन कुंड में प्रज्वलित पवित्र अग्नि में घी, हवन सामग्री, फल, शहद और लकड़ी आदि पदार्थों को अर्पित करने की प्रक्रिया को आहुति देना कहते हैं जिससे मां की आराधना के साथ वातावरण को शुद्ध करना, सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करना और मानसिक शांति प्राप्त करने हेतु किया गया। हवन की प्रक्रिया पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी द्वारा पूर्ण की गई । विश्व शांति एवं सर्वजन कल्याण की कामना को लेकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां नन्दा देवी का पूजन-अर्चन कर देश-दुनिया में शांति एवं सद्भाव की प्रार्थना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।
यजमान मे राकेश वर्मा ,रश्मि वर्मा ,नारायण लाल वर्मा ,हर्ष वर्धन ,कनिष्क भंडारी ,रेनू भंडारी ,पुष्प भंडारी ने हवन पूजन कर प्रार्थना की । मंदिर व्यवस्था में मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ तथा मंदिर व्यवस्था में मुकेश जोशी ,कमलेश ढौंडियाल ,भीम सिंह कार्की ,धर्मेंद्र शर्मा ,केदार सिंह राठौर , के एस कार्की , वीरू मेहरा , शिखर गुंबर , शंभू सिंह , आदि शामिल रहे ।




