नैनीताल में नौकायन के लिए होगा जरुरी…

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल: नौकायन के लिए अब पर्यटकों को टिकिट लेने के दौरान अपने अधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। पालिका ने सभी बोट स्टैंड को पत्र जारी कर पर्यटकों को टिकिट देते समय आधारकार्ड की फोटो लेने व नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं झील में नाव से कूदकर नहाने के मामले में पैडल बोट के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बोट स्टैंड संचालकों को नोटिस जारी कर के अब टिकिट देने के दौरान उनके आधार कार्ड की फोटो लेेने के निर्देश दिए। शनिवार की शाम को मल्लीताल क्षेत्र में पैडल बोट में बैठ झील के बीच में पर्यटकों के कपड़े खोलकर कूद लगा दी थी। देर तक पर्यटक झील में तैरते रहे। जिसके बाद वह बोट में चढ़कर दोबार छलांग लगा रहे थे। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन गई। जिसके बाद नगर पालिका परिषद ने घटना को संज्ञान मे लेते हुए नगर के सभी बोट स्टैंड पर सूचना पत्र जारी कर यह निर्देश दिए की बोट के टिकट जारी करते समय पर्यटक से आधार कार्ड संख्या तथा मोबाइल नंबर तथा नियमों का पालन किए जाने हेतु निर्धारित प्रारूप पर स्वघोषणा अनिवार्य रूप से बुकिंग काउन्टर पर रक्षित रखे जिससे भविष्य में नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके तथा ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वों और उत्सवों का आरम्भ अत्यन्त लघु बिन्दु से होता है:-बृजमोहन जोशी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad