जिलाधिकारी द्वारा 15 जून को विद्यालयों में अवकाश घोषित, कैंची धाम मेले के अवसर पर विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा हेतु व्यवस्था।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद अंतर्गत दिनांक 15 जून 2026 को कैंची धाम मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  'आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय समिति' बागेश्वर द्वारा नि:शुल्क बाल पुस्तिका प्रकाशित, बृज मोहन जोशी के दो आलेखों का प्रकाशन।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक / बेसिक) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी,बाल विकास नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वह, यह सुनिश्चित करेगें कि उक्त आदेश की सूचना विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में अध्ध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रो में पंजीकृत बच्चों के अभिवावक तक ससमय पहुँचा दी जाय।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग,फायर सर्विस ने पाया नियंत्रण।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त क्षेत्र के स्थित समस्त अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारी
अपने निर्धारित समयानुसार कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने संबंधितों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीझील में पहुंचे प्लास्टिक कचरे की 'नैनिताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन" ने की सफाई, झील को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की अपील।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad