नैनीताल में श्री राम सेवक सभा द्वारा तिलपात्र कार्यक्रम का आयोजन, रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने किया प्रतिभाग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत सभी पात्रों के तिलपात्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य भगवती प्रसाद जोशी जी के द्वारा रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार तिलपात्र कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिव पुराण ज्ञान यज्ञ:-बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा की दी जानकारी।

श्री राम सेवक सभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला रामलीला महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामलीला के सफल आयोजन में सभी कलाकारों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट द्वारा जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

सभा परिवार ने रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह,प्रबंधक विमल चौधरी, सदस्य कैलाश जोशी, सदस्य मोहित लाल साह,सदस्य मिथिलेश पांडे,रक्षित साह,अनुष्का कोहली, आराधना कोहली,दिया,नवनीत नेगी,अरुण कुमार,युवराज करायत,यशस्वी अरोड़ा,उन्नति साह,निवेदिता,प्रियंका पंत,नकुल बिष्ट,प्रमोद बिनवाल,दीपक बिनवाल समेत सभी बाल कलाकार उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों हेतु तीन दिवसीय पोषण व पढ़ाई का प्रशिक्षण।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad