जनपद नैनीताल में 2 सितंबर को भारी बारिश के चलते स्कूलो में अवकाश घोषित, ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- निदेशक,भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में बुधवार 2 सितंबर 2026 को *“Orange Alert”* की चेतावनी जारी की गई है। जिसके अनुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक ने की शिष्टाचार भेंट,आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के सशक्तिकरण की दिशा में पहल।

वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

इसको देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल द्वारा बुधवार दिनांक 2 सितंबर 2026  को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत विभिन्न सड़कों की प्रगति की समीक्षा की, जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।*

यह भी पढ़ें 👉  चौथी पुण्यतिथि:- बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी विश्वंभर नाथ साह 'सखा' दाज्यू को किया याद, पारम्परिक लोक संस्था 'परम्परा' नैनीताल द्वारा श्रृद्धांजलि।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad