जिलाधिकारी द्वारा घरेलू गैस की कालाबाजारी पर सख्त निर्देश, जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, होल्डिंग और व्यवसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस के कमर्शियल डायवर्जन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला का आयोजन,महिलाओं के लिये एक सुरक्षित एवं अनुकूल कार्य वातावरण।

जिलाधिकारी ने संबंधित परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की जाय, जो शिकायत मिलते ही मौके पर कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें 👉  "गिर्दा को सलाम":- 15 वें स्मृति दिवस के अवसर पर 'प्रयोगांक' ने 'मातादीन चाँद पर' नाट्य प्रस्तुति की।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे। साथ ही संबंधित अधिकारी अपने काउंटर पार्ट्स के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्यवाही, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त, 55 इकाइयों पर अर्थदंड।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad