नैनीताल:- नगर के जिला अस्पताल परिसर के बाहर नवजात का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया आज सड़क किनारे सफाई के दौरान सफाई कर्मियों ने भ्रूण को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी, मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस को भी सूचना दे दी गई,सूचना मिलने के बाद कांस्टेबल मनोज जोशी मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारी की मदद से भ्रूण को सड़क से उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर के बाहर सड़क किनारे सफाई कर्मियों को नवजात का भ्रूण पड़ा मिला। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है,अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




