प्रो. नंदा गोपाल साहू को मिला एफ.एन.ए.एस.सी सम्मान, राष्ट्रीय विज्ञान जगत में कुमाऊँ विश्वविद्यालय की चमक बढ़ी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- विश्वविद्यालय के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. नंदा गोपाल साहू को देश की दूसरी अग्रणी राष्ट्रीय विज्ञान संस्था नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया(नासी ) द्वारा एफएनएएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान नासी द्वारा उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध, नवाचार और विज्ञान की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। प्रो. साहू को यह प्रतिष्ठित उपाधि आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित नासी के वार्षिक अधिवेशन के दौरान प्रदान की गई, जहाँ देशभर के शीर्ष वैज्ञानिक और शोधकर्ता उपस्थित थे। यह वैज्ञानिक समुदाय में उनके गहन शोध का प्रमाण था।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए यह महीना अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरा रहा है। कुछ ही दिन पहले जहाँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत को देश की सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं में से एक इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी(इनसा ) द्वारा एफएनए(फेलो ऑफ़ द इनसा) सम्मान प्रदान किया गया था, वहीं अब विश्वविद्यालय के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. नंदा गोपाल साहू को देश की दूसरी अग्रणी राष्ट्रीय विज्ञान संस्था नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंसेज, इंडिया द्वारा एफएनएएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत, रजिस्ट्रार डॉ. एम. एस. मंद्रवाल, विभिन्न संकायो के संकायाध्यक्ष और समस्त शैक्षणिक परिवार ने प्रो. साहू को हार्दिक बधाई दी।
यह उपलब्धि कुमाऊँ विश्वविद्यालय की शोध क्षमता, गुणवत्ता और दूरदर्शी अकादमिक वातावरण का जीवंत प्रमाण है। लगातार मिल रहे दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान कुलपति और प्रो. साहू ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विर्सजनी- अमावस्या:- पितरों की तिथि याद न हो,उनके निमित्त श्राद्ध तर्पण दान आदि किया जाता है.....
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad