नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में पूर्ण किया जाएगा : जिलाधिकारी।

खबर शेयर करें

नैनीताल :- सरोवर नगरी में विगत वर्ष क्षतिग्रस्त हुई लोअर मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मॉल रोड नैनीताल की लाइफ लाइन है और आमजन की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कार्य मजबूत एवं टिकाऊ हों इसके दृष्टिगत टीएचडीसी द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराकर विशेषज्ञता के आधार पर नया डिजाइन तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट शासकीय सेवा पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त, विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।

वर्तमान में कार्य में गुणवत्ता और तीव्रता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 122 एंकर लगने थे जो पूर्ण लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राउंडिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। पाइलिंग का कार्य किया जा रहा है, 51 में से 36 पाइलिंग हो गई है। इसके पश्चात स्लैब का कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,51 आरोपी गिरफ्तार, 10 महिलाओं कराया गया मुक्त, रिसॉर्ट सील।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य टिकाऊ हो, गुणवत्ता के साथ हो और निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जनता को जल्द से जल्द सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे मनोन्याय व बालको के लिए कानूनी सेवा इकाई (एल0एस0यू0सी0)सदस्य द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन,अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार से सुरक्षा का अधिकार।
Ad Ad Ad Ad Ad