भीमताल में जिला सेवायोजन विभाग द्वारा एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न कैरियर विकल्पों के संबंध में दी विस्तृत जानकारी।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्टेट पूल में करियर काउंसिलिंग विशेषज्ञ के रूप में विभिन्न मार्गदर्शकों को जोड़ा गया है। शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग / गाईडेन्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रगतिशील कृषक यशपाल जैविक खेती कर बढ़ा रहे आय, कृषि विभाग समेत अन्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल।प्रियंका गड़िया ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 10 वीं से 12वीं तक की 118 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी, नैनीताल द्वारा छात्राओं को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल तथा इण्टरमीडिएट के पश्चात विभिन्न कैरियर विकल्पों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उनके द्वारा क्लैट (CLAT) परीक्षा, नीट (NEET), जेईई (JEE), अग्निवीर, एनडीए (NDA), होटल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी (CUET) तथा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ एन०सी०एस० (NCS) पोर्टल की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय पारंपरिक ज्ञान और चिंतन: राजनीतिक पारिस्थितिकी दृष्टिकोण पर दो दिवसीय नेशनल कान्फ्रेन्स।

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज भीमताल की प्रधानाचार्या श्रीमती ईला कैड़ा, श्रीमती लता पन्त, तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, नैनीताल से शंकर लाल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लोकसभा सांसद, द्वारा विद्यालय के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad