कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुष्ठ आश्रम में मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने यह विशेष दिन हल्द्वानी बरेली रोड मोतीनगर हाथीखाल स्थित कुष्ठ आश्रम के निवासियों के बीच मनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और वस्त्र वितरित किए। इस दौरान आश्रम के बच्चों और रोगियों के चेहरों पर खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल वन प्रभाग द्वारा हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाले मार्ग में फायर ड्रिल।

आयुक्त श्री रावत ने आश्रम में रह रही 23 महिलाओं, 9 पुरुषों और उनके बच्चों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। निवासियों ने आश्रम भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। वहीं, एक व्यक्ति द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग पर आयुक्त ने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंधित व्यक्ति का कार्ड शीघ्र बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जजी के पास फायरिंग से हड़कंप, युवक गंभीर रूप से घायल।

सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि आश्रम में रहने वाले सभी लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री प्रोoएच.सी.वर्मा का शैक्षणिक कार्यक्रम संपन्न,भौतिकी विभाग में अनेक शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित, विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1100 विद्यार्थी सम्मिलित।

आयुक्त श्री रावत ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। आश्रमवासियों ने भी आयुक्त को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad