दुःखद:- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट भूपाल सिंह भाकुनी का निधन।

खबर शेयर करें

नैनीताल। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट डॉक्टर भूपाल सिंह भाकुनी का आज सुबह उनके निवास हल्द्वानी में निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला बार भवन मे 'अधिवक्ता दिवस' के अवसर कार्यक्रम आयोजित,डा०राजेन्द्र प्रसाद को किया याद,अधिवक्ता हितों पर चर्चा।

वह अपने पीछे एक पुत्र एडवोकेट वरुण कुमार भाकुनी और पुत्री हिमानी भाकुनी रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
अंतिम दर्शन हेतु उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास वी० पी० एस० टावर, शीशमहल, काठगोदाम, हल्द्वानी में रखा जाएगा तथा दोपहर 02 बजे चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन"कालनेमि":- ढोंगी बाबाओं पर शिकंजा, 8 के विरुद्ध चालानी कार्यवाही, 5 गिरफ्तार।

बता दें कि डॉ भूपाल सिंह भाकुनी डीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में जाने जाते हैं। एडवोकेट डॉ भूपाल सिंह भाकुनी के निधन पर अधिवक्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव,आपदा प्रबंधन, उत्तराखण्ड शासन द्वारा बलियानाला क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।
Ad Ad