नैनीताल के परीक्षित शाह के नेतृत्व में ITBP का शौर्य, “अबी गमिन”पर फहराया तिरंगा,मां नंदा-सुनंदा को समर्पित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नैनीताल निवासी उप कमांडेंट परीक्षित शाह के सक्षम नेतृत्व में आईटीबीपी के सदस्यों ने उत्तराखंड में ऊंचे माउंट अबी गमिन (Abi Gamin) शिखर पर तिरंगा फहराकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। परीक्षित शाह ने इस गौरवशाली उपलब्धि को देवभूमि की आराध्य मां नंदा-सुनंदा को समर्पित किया है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के पर्वतारोहियों ने एक बार फिर अपनी अदम्य साहस और उच्च-तुंगता (High-Altitude) दक्षता का लोहा मनवाया है। उप कमांडेंट परीक्षित शाह के सक्षम नेतृत्व में, आईटीबीपी के record 23 सदस्यों ने उत्तराखंड में स्थित 7,355 मीटर ऊंचे माउंट ‘अबी गमिन‘ (Abi Gamin) शिखर पर तिरंगा फहराकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। (Abi Gamin) अबी गमिन या इबी गमिन (Ibi Gamin) हिमालय के गढ़वाल हिमालय खण्ड में स्थित एक ऊँचा पर्वत है जो इसका अधिकांश भाग उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में है और कुछ उत्तरी अंश तिब्बत के न्गारी विभाग में आता है।
इस फोर्स-स्तरीय पर्वतारोहण अभियान (Force-Level Mountaineering Expedition-2026) को आईटीबीपी मुख्यालय, नई दिल्ली से 7 अगस्त को महानिदेशक (DG) शत्रुजीत कपूर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

​देश की बर्फीली सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ, ‘हिमवीर’ पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, जो बल के उच्च पेशेवर और साहसिक कौशल को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग।

परीक्षित शाह ने इस गौरवशाली उपलब्धि को देवभूमि की आराध्य मां नंदा-सुनंदा को समर्पित किया हैउन्होंने इस चुनौतीपूर्ण अभियान के दौरान पूरे देश की सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस ऐतिहासिक क्षण की एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है, जिसमें अभियान के दौरान मां नंदा-सुनंदा के पवित्र दर्शन किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  24 व 25 जून को अखिल भारतीय आई पी एस सी ताइकोडो प्रतियोगिता 2025, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल में भव्य उद्घाटन।


“यह सफलता सिर्फ एक शिखर को छूने की नहीं, बल्कि अदम्य इच्छाशक्ति और आस्था की जीत है। हमने इसे मां नंदा-सुनंदा के चरणों में समर्पित किया है और प्रार्थना की है कि मां का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे।” — परीक्षित शाह

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी द्वारा श्री नंदा देवी महोत्सव आयोजन संबंधी बैठक, कैलेंडर का विमोचन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad