मीनाक्षी की मौत के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार,गैर इरादतन हत्या मामले में भेजा जेल।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- नगर के कालाढूंगी रोड पर गर्दन की मालिश (चटकाने) के दौरान 24 वर्षीय मीनाक्षी की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान की गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो रविवार को श्री राम चन्द्र, निवासी टाउन धानमिल, हल्द्वानी, द्वारा थाना कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि शनिवार को नईम उर्फ नईम पहलवान, निवासी गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी, द्वारा इलाज करने के नाम पर उन्की पत्नी मीनाक्षी टम्टा (उम्र 23 वर्ष) का इलाज किए जाने के दौरान उनकी मृत्यु कारित कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष,महिला उद्यमिता विकास परिषद द्वारा समीक्षा बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर चर्चा।

प्रकरण में फरार आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषि पंचमी:- ज्ञात-अज्ञात पापों के शमन के लिए किया जाने वाला व्रत।

गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं तलाश करते हुए आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन हेतु संयुक्त निरीक्षण।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में उ0नि0 श्री संजीत राठौड़ — चौकी प्रभारी हीरानगर,हे0कानि0 मनोज कुमार,कानि0 ललित गोस्वामी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad