पहाड़ी से बोल्डर गिरने से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल:- आज नैनीताल से भवाली लौट रहे एक युवक के साथ दुखद हादसा हो गया, जब कैलाखान के पास पहाड़ी से गिरा बोल्डर उसके सिर पर आ गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उसके साथ सवार उसकी साली घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद:-नगर के टूर एण्ड ट्रेवल्स व्यवसायी प्रमोद लाल साह का निधन।

जानकारी के अनुसार रमेश चन्द्र पुत्र गिरीश चन्द्र, निवासी ढुगाडी श्यामखेत भवाली, अपनी साली के साथ नैनीताल अस्पताल से भवाली लौट रहे थे। तभी कैलाखान के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिर गया, जो सीधे रमेश के सिर में लगा, हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रमेश को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी साली का इलाज अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से श्री राम सेवक सभा के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट,श्री नन्दा देवी महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम हेतु किया आमंत्रित।

बताया जा रहा है कि रमेश चौकीदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। रमेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad