ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कर्णिका नेगी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 152वीं रैंक, हल्द्वानी की बेटी ने लहराया परचम।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस की पूर्व छात्रा कर्णिका नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में देश भर में 152वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में ‘बैटल ऑफ बैंड्स 2.0’ का भव्य आयोजन,ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में शानदार संगीत प्रतियोगिता का आयोजन।

कर्णिका नेगी मूल रूप से लामाचौड, हल्द्वानी की निवासी हैं। वे वर्ष 2023 बैच की बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा रही हैं। कर्णिका ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया था, जो उनकी शैक्षणिक प्रतिभा और लगन को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 'इंडस्ट्री लिंक्ड ओपन हायरिंग योजना' की शुरुवात,प्लेसमेंट और करियर अवसरों को मिलेगा नया आयाम।

कर्णिका के पिता श्री लक्ष्मण सिंह नेगी एक किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से कर्णिका ने उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम के साथ यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

उनकी यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। कर्णिका नेगी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को गर्व की अनुभूति हो रही है, बल्कि यह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस तथा क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी द्वारा 'स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन आथोरिटी'(SARRA) के अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad