नैनीताल बैंक द्वारा 104वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नैनीताल बैंक लिमिटेड आगामी 31 जुलाई 2025 को अपना 104वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाने जा रहा है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत, बैंक द्वारा आज नैनीताल के नारायण नगर क्षेत्र में 104 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रताप भैय्या जी :-बहुआयामी व्यक्तित्व, जिनकी अपनी एक अलग पहचान...

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार लाल, कार्यपालक निदेशक श्री कुलदीप सिंह, मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. दीपक पंत, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री महेश कुमार गोयल सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  4 जून को कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, प्रशासनिक भवन का चुनाव संपन्न होगा ।

कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से उपनिदेशक (नैनीताल जू) सुश्री स्वाति, रेन्जर श्री आनंद लाल आर्य तथा अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे एवं उन्होंने वृक्षारोपण कार्य में सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में स्ट्रीट वेंडर्स हेतु "स्वनिधि महोत्सव" का आयोजन,महिला वेंडर्स एवं विकलांग वेंडर्स को किया सम्मानित।

नैनीताल बैंक पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत समाज में चेतना जागृत करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करता रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad