नैनीताल में चाइनीज फूड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, तीन दुकाने जलकर खाक।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के मल्लीताल क्षेत्र में भोटिया मार्केट में शुक्रवार सुबह तड़के भीषण आग लगने से श्रेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की चपेट में आने से खाने-पीने की तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, अनुमान लगाया जा रहा है कि अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया है, घटना के समय दुकानों के अंदर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  मल्लीताल स्टाफ हाउस क्षेत्र में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

भोटिया मार्केट के पिछले हिस्से में स्थित चाइनीज फूड के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान में अचानक आग लग गई जो की आस पास की दुकान में भी फैल गई, जिन दुकानों में आग लगी, वे सभी रेस्टोरेंट और खाद्य सामग्री से जुड़ी थीं। आग का खतरा पास स्थित कपड़ों की दुकानों तक भी पहुंच गया था यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो पूरा भोटिया मार्केट इसकी चपेट में आ सकता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था। इस घटना के बाद बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाताए तो पूरे बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  'स्वस्थ शुरुआत आशाजनक भविष्य',महिला महाविद्यालय हल्द्वानी मे विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad