अल्मोड़ा में सात दिवसीय ‘गोल्ज्यू महोत्सव 2026’ का शुभारंभ, स्कूली बच्चे और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा।

खबर शेयर करें

छाया एवं संकलन:- बृजमोहन जोशी, नैनीताल।

अल्मोड़ा:- कुमाऊँ की लोक संस्कृति, परंपराओं और न्याय के देवता ‘गोल्ज्यू महाराज’ (गिर्वाण देवता / गोलू देवता) के सम्मान में आयोजित किया जाने वाला एक प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है ‘जय गोल्ज्यू महोत्सव‘।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ज़िले में सात दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स

इस वर्ष सात दिवसीय ‘गोल्ज्यू महोत्सव 2026‘ का आयोजन 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है, महोत्सव का शुभारंभ ड्योड़ी पोखर से मल्ला महल तक निकाली जाने वाली एक भव्य शोभायात्रा से होता है, जिसमें स्थानीय कलाकार, स्कूली बच्चे और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंतु विज्ञान की शोध छात्रा दीक्षा ने प्राप्त की पीएचडी उपाधि।

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य कुमाऊंनी संस्कृति, परंपरा और न्याय के देवता श्री गोलू देवता (गोल्ज्यू महाराज) के प्रति आस्था व संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है, आज संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति’ अल्मोड़ा द्वारा आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव 2026 का ड्योढ़ी पोखर से ईष्ट देव “गोल्ज्यू की शोभा यात्रा” के साथ मल्ला महल को शुभारंभ हुआ,इस शोभा यात्रा की कुछ झलकियां आपके साथ सांझा कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में काशीपुर महाविद्यालय रही विजेता
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad