‘शहीद स्मृति दिवस’ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर दी श्रद्धांजलि, किया 02 मिनट का मौन।

खबर शेयर करें

शहीद स्मृति दिवस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर एसएसपी नैनीताल समेत अधीनस्थ पुलिस बल ने दी श्रद्धांजलि, किया 02 मिनट का मौन।

आज दिनांक 30.01.2025 को श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले महान सेनानी तथा शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एस.एम.डी.सी.द्वारा उत्तराखंड के पहाड़ी शहर एवं उनकी समस्याओं पर कार्यशाला, विभिन्न मुद्दो पर जन सहयोग तथा जन जागरुकता कार्यक्रम।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि आज पूजनीय राष्ट्रपिता के आदर्शों को याद करने का दिन है। उन्होंने सत्य और अहिंसा से भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने सदैव लोककल्याण और देश की आजादी के लिए कार्य किया। उन्होंने संपूर्ण विश्व में जन जन तक सत्य और अहिंसा के आदर्शों को पहुंचाया। देश की स्वाधीनता के लिए भारत के पराक्रमी और देश प्रेम की अलख जगाने वाले शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान हम सभी के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पशुओं में संक्रमण की रोकथाम (एफ एम डी) हेतु टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ,निर्धारित अवधि के अंतर्गत लक्ष्यों की पूर्ति के दिए निर्देश।

नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस कर्मी, राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने तथा समाज में सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, श्री पूरन राम आगरी वाचक एसएसपी नैनीताल, श्री हेम चंद्र पंत प्रभारी निर्वाचन सैल, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्री चंद्रशेखर भट्ट आशुलिपिक, श्री राजेंद्र सिंह कथायत उपनिरीक्षक स०पु० समेत सभी शाखा प्रभारी और कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका परिषद नर्सरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीता साह हुई सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में वर्षों के समर्पण और योगदान को किया सम्मानित।

इसी के साथ जिले के सभी थानों, कार्यालयों तथा इकाइयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता को स्मरण करते हुए मौन धारण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad