जिलाधिकारी की पहल पर भगवती देवी को मिला न्याय,25 नाली भूमि भू-माफिया से हुई मुक्त।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/ नैनीताल:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की संवदेनशील पहल और त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप विकास खण्ड धारी के ग्राम कौल निवासी भगवती देवी पत्नी स्व0 दीवान राम की लगभग 25 नाली भूमि भू-माफिया के अतिक्रमण से मुक्त कराई।

भगवती देवी के पैत्रिक भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा लम्बे समय से अवैध कब्जा किया गया था। कई बार गुहार लगाने के बाद उन्हें न्याय नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् देवी भागवत अष्टम दिवस:- देवी की भक्ति और साधना से मनुष्य को ज्ञान और मुक्ति मिलती है, ।

उन्होंने उक्त मामले की समस्या के बारे में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल को अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर राजस्व टीम को स्थल पर भेजकर जांच कराई। जांच में उक्त प्रकरण में सत्यता पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में आपदा प्रबंधन पर लघु अवधि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, पाँच राज्यों से 27 प्रतिभागी सम्मिलित।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 25 नाली भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर कब्जा भगवती देवी को सौंपा।

जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही की जायेगी ताकि आमजन को समय से न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  'स्वच्छोत्सव 2025':- धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार मे स्वच्छता अभियान का आयोजन, एनएसएस के अनेकों स्वयं सेवकों ने किया प्रतिभाग।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad