‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

खबर शेयर करें

रामनगर:- जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नगर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल, काशीपुर-रामनगर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चैक किया गया। तलाशी के दौरान बाइक के वाइजर से काले रंग की पन्नी में रखी 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में बाइक सवार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे, जिसका कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करते थे तथा शेष अधिक कीमत पर बेचते थे।

यह भी पढ़ें 👉  37 वीं सुदर्शन सभा का बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आयोजन, 'झोला अभियान' की प्रेरक डॉ. अनुभा पुन्दीर को 'राष्ट्रीय रत्न काशी महामना सम्मान'से सम्मानित।

पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक ललित पांडे, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी,कांस्टेबल अमित कुमार,
कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह आदि।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता,राजस्थान से दबोचा गया साइबर फ्रॉड का शातिर वारंटी।
Ad Ad Ad Ad Ad