नंदा-सुनंदा शोभायात्रा में सामाजिक समरसता का संदेश, मालरोड बोट स्टैंड पर हुआ भंडारा,आस्था के साथ सौहार्द का संगम।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान नैनीताल में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल देखने को मिली। शोभायात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहयोग किया तथा आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। माल रोड स्थित बोट स्टैंड पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से नगरवासियों ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  छटवां राज्य वित्त आयोग टीम का नैनीताल जिले में तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम, स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति एवं विकास योजनाओं की समीक्षा।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए माल रोड स्थित बोट स्टैंड पर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति प्रो. दीवान.एस. रावत के नेतृत्व में रिकॉर्ड समय में परीक्षा परिणाम घोषित, सत्र नियमित करने की दिशा में बड़ा कदम।

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में सभी धर्म और संप्रदाय के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिनमें राजेंद्र परगाई ( पूर्व सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोग, नैनीताल), कुंदन सिंह रौतेला, कमल जगाती, कमल कुमार , यूसुफ अहमद, रिजवान, आसिफ अहमद,उजेर, अमन, उमेर, विक्रम, शुभम,ललित, रोहित, खीमराम, अक्षय, कमल सिंह धामी,समीर,रवि फर्त्याल, मोहन, आकाश, प्रांजल, ललित मनराल, ललित रौतेला, दीपक, जोगा, दानिश, रेखा आर्या, जगन्नाथ, वंदना, बालम रौतेला, शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:नंदा देवी की आराधना के साथ हिमालय और उसकी प्रकृति की रक्षा,आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad