नैनीताल में ताकुला के निकट कार खाई में गिरी,4 लोग घायल।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के निकट ताकुला श्रेत्र में अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई, लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला।

नैनीताल- हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप हल्द्वानी से आ रही आई 10 गाड़ी संख्या यू.के.07 ए.एम.7810 श्रतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़ और टेहरी गढ़वाल के रहने वाले सभी 4 सवार जैसे ही ताकुला के समीप पहुंचे, उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटते हुए जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस:- सेना ने कठिन परिस्थितियों में राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा की :अजय भट्ट

निजी गाड़ी में सवार 28 वर्षीय नवीन चंद्र, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र, 23 वर्षीय नितेश और 63 वर्षीय देवी दत्त को ताकुला निवासी बसंत मेहरा एवं अन्य स्थानीय लोगो ने मिलकर रैस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सीवर लाइन व मैनहोल की बदहाली पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सख्त, ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्ब्युलेंस और कोतवाली के वाहन से तत्काल घायलों को नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जनपद स्तरीय संगीत कार्यशाला का आयोजन, लोक नाट्य एवं 'गीत नृत्यों' की विस्तृत जानकारी।
Ad Ad Ad Ad Ad