नैना पीक के जंगलों और खाइयों में अर्णव की तलाश तेज,12 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, वन विभाग चलाएगा विशेष सर्च ऑपरेशन।

खबर शेयर करें

रिपोर्ट:- रविन्द्र फर्त्याल, नैनीताल।

नैनीताल:- नगर की प्रसिद्ध नैना पीक की ट्रेकिंग पर तीन दोस्तों के साथ गया 19 वर्षीय छात्र अर्णव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस बीते कई दिनों से लापता है। छह नवंबर को नैना पीक घूमने गए बिहार निवासी अर्णव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ, दमकल विभाग, कोतवाली पुलिस,डाॅग स्क्वाड और वन विभाग की टीमें लगातार जंगलों, दुर्गम रास्तों और गहरी खाइयों में सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तलाश अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। बुधवार को नैना पीक के सामने स्थित वन क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग ने नई टीम गठित कर कर्मचारियों को निर्धारित समय पर मौके पर सर्च अभियान के लिए निर्देशित किया। वन दरोगा चंदन सिंह बिष्ट को अभियान का टीम लीडर बनाया गया है। उनके साथ वन आरक्षी, बीट सहायक और अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन दरोगा विमला राठौर और वन रक्षक राजेंद्र सिंह को भी गश्त एवं सर्च अभियान में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण,खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।

वन विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा नैना पीक के सामने चिह्नित वन क्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। नगरपालिका वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और वन प्रहरियों को भी निर्धारित समय पर मौके पर उपस्थित रहने को कहा गया है, ताकि अलग-अलग टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर खोजबीन की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल की ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने भारत प्राइवेसी कॉन्फ्रेंस 2026 में किया प्रतिभाग, छात्र डेटा गोपनीयता पर दिया जोर।

इधर, पुलिस भी मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।अर्णव के साथ नैना पीक घूमने गए तीन दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से उसके संपर्क में रहे अन्य दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और वन विभाग की टीमें आसपास के जंगलों, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और खाइयों में लगातार तलाश कर रही हैं। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। घटना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ट्रेकिंग मार्ग, शहर के प्रमुख चौराहों और प्रवेश मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई है। उनसे भी छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  15 मार्च (शनिवार) को होली (छलड़ी) का स्थानीय अवकाश घोषित।

फिलहाल अर्णव के खाई में गिरने अथवा उसके साथ किसी अन्य अनहोनी की आशंका को लेकर कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस किसी एक संभावना को आधार बनाकर जांच करने के बजाय सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है। छात्र के लगातार लापता रहने से परिजनों और परिचितों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब वन विभाग के विशेष सर्च ऑपरेशन से अर्णव के संबंध में कोई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad