32 वीं नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता 2026 का पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न,’चल वैजयन्ती ट्राफी ‘ सेन्ट मेरिज कांवेंट के नाम।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के प्रतिष्ठित बैंकिंग संस्थान ‘द नैनीताल बैंक’ के सहयोग से विगत वर्षों से आयोजित होने वाली ‘नैनीताल समाचार निबन्ध प्रतियोगिता’ में इस वर्ष हुए विजेता प्रतिभागियों को सी.आर.एस.टी. इंटर कालेज, नैनीताल के ‘जगदीश साह सभागार’ में पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष सैनिक स्कूल घोड़ाखाल भवाली से श्रेया भारद्वाज कक्षा 12, वैभव पाण्डेय कक्षा 9, प्रिया कोरंगा कक्षा 6। ’डिविटो स्कूल, भवाली से लता साह कक्षा 9, जानवी पाण्डेय कक्षा 6, ’सेन्ट मेरिज कान्वेन्ट, कॉलेज से ज्योत्सना वर्मा कक्षा 6, अद्विता रावत कक्षा 6, सियोना पांडे कक्षा 6। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय से रिया कक्षा 12, हर्ष जोशी कक्षा 7, रश्मि नयाल कक्षा 11। ’उमाज लवली’ से गौरव मछल कक्षा 8। ’मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर’ से फातिमा कक्षा 9, मनीषा पाल कक्षा 11। ’लेक्स ईंटरनेशनल’ से तनिष्का गोस्वामी कक्षा 10। ’मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर’ से रोजन बी 11, भूमिका गोस्वामी कक्षा 6, उन्नति पंत कक्षा 6 विजयी रहे।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष इस्लाम हुसैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष आलोक साह एवं कार्यक्रम का संचालन जय जोशी द्वारा किया गया।
इस समारोह के प्रारंभ में संपादक नैनीताल समाचार, राजीव लोचन साह ने नैनीताल समाचार के 50 वर्षों के सफर एवं 32 वर्षों से नैनीताल बैंक के सहयोग से चली आ रही इस निबंध प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला। तदुपरान्त जिन्होंने मध्यम वर्ग के (कक्षा छः सात एवं आठ) बच्चों के निबंध का मूल्यांकन किया, संजीव भगत एवं लाल सिंह चौहान ने बच्चों द्वारा लिखे गए ट्रेफिक नियंत्रण कैसे करेंगे विषय पर बच्चों के विचारों की विस्तार से जानकारी श्रोताओं को दी। परंतु कनिष्ठ वर्ग के निरीक्षक कमल किशोर जोशी तथा वरिष्ठ वर्ग के निरीक्षक श्रुति पन्त बनर्जी व्यक्तिगत कारणों से इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कनिष्ठ, मध्यम एवं वरिष्ठ वर्ग के बच्चों के लेखन पर विस्तार से चर्चा की, अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आलोक साह ने बच्चों को सद्भावनाएं प्रेषित कीं।
तदुपरान्त मुख्य अतिथि कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संपादक नैनीताल समाचार द्वारा विजयी बच्चों को ट्राफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। इस बार की ‘चल वैजयन्ती ट्राफी ‘ सेन्ट मेरिज कांवेंट, नैनीताल’ प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा,भीमताल के 300 से अधिक छात्रों का पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन, उच्च शैक्षणिक मानको,अनुशासन और उत्कृष्टता का सशक्त प्रमाण।

कार्यक्रम के संयोजक पवन राकेश द्वारा कार्यक्रम में शामिल गणमान्य व्यक्तियों डा. शेखर पाठक, डा. उमा भट्ट, डा. शीला रजवार, डी सी खेतवाल, एडवोकेट दुर्गा मेहता, मनमोहन चिलवाल, एडवोकेट कैलाश तिवारी, चम्पा उपाध्याय, विनोद पांडे, दीप पांडे, पंकज भट्ट आदि एवं पुरस्कृत बच्चों और अभिभावकों तथा अध्यापकों तथा सी. आर. एस. टी के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के स्टाफ को तथा नैनीताल समाचार के स्टाफ को धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 99 गोल्फरों ने लिया भाग, प्रतिभागी राजभवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad