नैनीताल:- नगर के प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संगठन अंजुमन इस्लामिया की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के लिए 15 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव का परिणाम मंगलवार देर रात घोषित कर दिया गया। चुनाव में 66 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई, जबकि 1739 में से करीब 1105 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। मतगणना के बाद समीर अली ने सर्वाधिक 498 मत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं शुऐब अहमद 472 मतों के साथ दूसरे और मोहम्मद इब्राहिम 452 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
चुनाव में विजयी रहे 23 प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है—
- समीर अली – 498 मत
- शुऐब अहमद – 472 मत
- मोहम्मद इब्राहिम – 452 मत
- फैसल खान – 432 मत
- दानिश लईक सिद्दीकी – 416 मत
- शाहनवाज खान – 416 मत
- कलीम उल्लाह – 405 मत
- सलमान हुसैन – 397 मत
- मोहम्मद फारूक – 381 मत
- मेहमूद अली – 369 मत
- आसिफ बक्श – 368 मत
- मोहम्मद फईम – 364 मत
- अब्दुल हसीन – 353 मत
- शानू अहमद – 353 मत
- रशीद आरिफ सिद्दीकी – 350 मत
- मोहम्मद कय्यूम – 349 मत
- फिरोज खान – 341 मत
- मोहम्मद आसीम – 331 मत
- एतात हुसैन – 324 मत
- मोहम्मद उवेस – 320 मत
- अब्दुल वाहिद – 312 मत
- शाहनवाज – 306 मत
- सिकंदर अली (राजा) – 306 मत
अंजुमन इस्लामिया नगर में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन, समुदाय के हितों की रक्षा तथा संगठन की संपत्तियों के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में नई कार्यकारिणी से समाज के लोगों को बेहतर नेतृत्व, सामाजिक एकजुटता और संगठन के विकास की उम्मीदें हैं।





