भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन,150 यूनिट रक्त एकत्रित, स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित।

खबर शेयर करें

भीमताल/ नैनीताल:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी कैंपस की एनएसएस इकाई एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 150 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत 600 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों और आशंकाओं को दूर करते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  5 मई से श्री राम सेवक सभा,नैनीताल द्वारा श्रीमद देवी भागवत का आयोजन।

शिविर का शुभारंभ कुमाऊं क्षेत्र के पूर्व एनएसएस समन्वयक एवं वरिष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.एम. पांडेय तथा कुमाऊं क्षेत्र के एनएसएस जिला समन्वयक प्रो. जे.एस. नेगी ने किया। दोनों अतिथियों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विश्वविद्यालय समुदाय से इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कुष्ठ आश्रम में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,सुशासन एवं समर्पण की मिसाल बना स्वास्थ्य विभाग।

हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर एवं सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी की मेडिकल टीमों ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न कराई। रक्तदान से पहले आवश्यक पांच चिकित्सकीय जांच की गईं। जांच के बाद 200 लोग रक्तदान के लिए चिकित्सकीय रूप से योग्य पाए गए, जिनमें से 150 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में "कौशलम" में बिजनेस मॉडल्स का प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने अपने हुनर को स्टार्टअप आइडिया में बदला।

शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न वर्गों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भीमताल कैंपस के निदेशक ने स्वयं रक्तदान कर सभी को इस मानवीय कार्य के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों, ड्राइवरों, कंडक्टरों एवं मेंटेनेंस स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान एवं शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। सामूहिक सहभागिता ने विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad