मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना:-समूह की बहनों से मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद, संवाद में झलकी उत्तराखंड की नारी शक्ति।

खबर शेयर करें

बागेश्वर | लेखनी न्यूज नेटवर्क

बागेश्वर, –:“प्रदेश की समूह बहनें आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। मेरा सपना है कि आज की लखपति दीदी, कल की करोड़पति दीदी बने।”
यह प्रेरणादायक शब्द आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना के अंतर्गत राज्यभर की स्वयं सहायता समूह (SHG) बहनों से वर्चुअल संवाद के दौरान कहे।

मुख्यमंत्री महोदय ने इस अवसर पर प्रदेशभर में समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की, विभिन्न जनपदों में लगे उत्पाद स्टॉल्स का वर्चुअल उद्घाटन किया, और स्वयं सहायता समूह की बहनों से संवाद कर उनकी आजीविका यात्रा को जाना।

🌿 बागेश्वर से भी रही सशक्त सहभागिता

जनपद बागेश्वर से सरस विपणन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बागेश्वर एवं कपकोट विकासखंड की SHG बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय उत्पादों की एक भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें ऐपन उत्पाद, राखियाँ, ताम्र उत्पाद, हस्तनिर्मित खाद्य सामग्री, मिलेट आधारित उत्पाद, हैंडलूम आइटम समेत बहनों के हुनर की एक सुंदर झलक देखने को मिली। साथ ही विकासखंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति विशेष:खगोलीय एवं धार्मिक मान्यताओं का दिन।

प्रत्येक उत्पाद पर “बागेश्वर” टैगलाइन के साथ स्थानीय पहचान और गुणवत्ता का संदेश दिया गया, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना। सजावट में तिरंगा थीम और ग्रामीण सौंदर्य ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

मुख्यमंत्री संवाद: स्थानीय बहनों की आवाज को मिला मंच

संवाद के दौरान जनपद बागेश्वर की अनीता टम्टा, दया दानू और प्रेमा मेहता से मुख्यमंत्री जी ने सीधे बातचीत की। बहनों ने आत्मविश्वास से अपने कार्यों, उत्पादों और आजीविका में हो रही प्रगति को साझा किया, जिसे मुख्यमंत्री महोदय ने सराहते हुए कहा,
“आप सब वास्तव में प्रदेश की प्रेरणा बन रही हैं। आपके उत्पाद अब केवल बाज़ार नहीं, बल्कि पहचान बन रहे हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में अंग्रेजों के जमाने के निर्मित डैम के निकासी गेटों की मरम्मत शुरू, PMO की दखल के बाद मिली डैम रिपेयरिंग की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री जी ने सभी समूह बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनसे सुझाव भी आमंत्रित किए, जिससे योजनाओं को और भी प्रभावी व जमीनी बनाया जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय ने NIC केंद्र से वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। तथा सरस केंद्र से मुख्य विकास अधिकारी श्री आर.सी. तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक संख्याधिकारी नरेंद्र पालनी, DTE नीरज कुमार जोशी, DPM (ReAP) श्री मोहम्मद आरिफ खान, सहायक प्रबंधक श्रीमती बबीता जोशी, कमलकांत जोशी, मुख्यमंत्री उद्यमशाला से Incubation Manager विनोद कुमार, Enterprise Expert दिलीप कुलेगी, NIC टीम से श्री हिमांशु
विकासखंड टीम से BMM हरेंद्र बिष्ट, एरिया कोऑर्डिनेटर दिनेश तिवारी, IPRP आशा खेतवाल, श्रीमती राधा, जनोटी, ममता, चंपा आदि ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका टीम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में समूह सदस्य बहनें उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन,देशभर के खिलाड़ियों के बीच बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल का दबदबा,ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल।

एक संवाद नहीं, एक संकल्प था…

बागेश्वर। कार्यक्रम की ऊर्जा, बहनों की आत्मविश्वास भरी मुस्कान, स्थानीय उत्पादों की विविधता और मुख्यमंत्री जी के प्रेरक शब्दों ने सबके मन को छू लिया। यह केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि उत्तराखंड की नारीशक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए संकल्प का प्रतीक था।


“जब समूह बहनें आगे बढ़ती हैं, तो केवल परिवार नहीं, पूरा समाज सशक्त होता है।”
– लेखनी न्यूज नेटवर्क, बागेश्वर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad