नैनीताल:- नगर की माल रोड पर नैनीझील में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक युवक का शव देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने नाव चालकों की मदद से नैनीझील से शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।


