कैप्टन अजय पंत को भारतीय उच्चायोग का पूरा सहयोग: सांसद अजय भट्ट।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- रामनगर निवासी कैप्टन अजय पंत, जो वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम की विनचेस्टर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं, को भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा लगातार कांसुलर सहायता प्रदान की जा रही है। सांसद अजय भट्ट को भेजे गए पत्र में उच्चायोग ने बताया कि कैप्टन पंत से संपर्क स्थापित किया गया है और उन्होंने स्वयं को सामान्य रूप से स्वस्थ बताया है। गोरतलब है कि विगत दिवस कैप्टन पंत की पत्नी द्वारा सांसद श्री अजय भट्ट से मुलाकात कर अपने पति की मदद करने की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसला,पुलिस ने महिला को झील में डूबने से बचाया।

उच्चायोग ने उनकी पत्नी, नियोक्ता, कानूनी प्रतिनिधियों तथा ब्रिटिश अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय से उनके अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़ा का आयोजन, स्वास्थ्य शिविरों में नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

कैप्टन पंत की अगली न्यायालय में सुनवाई 16 जुलाई 2026 को निर्धारित है। भारतीय उच्चायोग ने आश्वासन दिया है कि मामले में कैप्टन पंत और उनके परिवार को हर संभव सहायता एवं सहयोग लगातार उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद:- समाज सेवी हरीश चन्द्र पन्त का निधन,नगर में शोक की लहर।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad