हरिद्वार में धनोरी पी.जी. कॉलेज द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन, स्वच्छता केवल अभियान नहीं,बल्कि जीवनशैली का हिस्सा।

खबर शेयर करें

हरिद्वार:- धनोरी पी.जी. कॉलेज में सोमवार को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व को व्यवहारिक रूप से समझाना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार जी ने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी को अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  15 जुलाई को राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव होगा देश प्रेम की भावना को समर्पित, एक ही दिन एक ही समय पूरे देश के 150 स्थानों पर नाटकों का मंचन।

कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी डॉ. अंकुर जी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता से संबंधित जागरूकता नारों के माध्यम से संदेश प्रसारित किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर आनंद शर्मा जी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सामूहिक भागीदारी की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  धनौरी पी.जी.कॉलेज में एन. एस.एस.इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा एवं विविध कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धांजली:-नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल ने कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा, मोमबत्ती जलाकर मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि।

अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प दोहराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad