भीमताल में ‘बैटल ऑफ बैंड्स 2.0’ का भव्य आयोजन,ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में शानदार संगीत प्रतियोगिता का आयोजन।

खबर शेयर करें

भीमताल /नैनीताल:- नगर के प्रतिष्ठित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को ‘बैटल ऑफ बैंड्स 2.0’ के रूप में एक शानदार संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दिल्ली की दो, देहरादून और नैनीताल की एक-एक तथा मेजबान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर की एक बैंड ने भाग लिया। विजेता को 50,000 रुपये के आकर्षक नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सरोद वादक श्री चंद्रशेखर तिवारी के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इसके पश्चात निर्णायक मंडल के सदस्य श्री स्मित तिवारी (सरोद वादक), श्री गौरव बिष्ट (गायक) एवं प्रख्यात गिटार वादक श्री एम्डी को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में"लोक कल्याण मेला" आयोजित,स्ट्रीट वेंडर्स हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन।

प्रतियोगिता में ‘सांझ’ (ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून), ‘ब्लैक गॉडेस’ (दिल्ली), ‘लाइफ ऑन लोन’ (नैनीताल), ‘सहस्त्र’ (दिल्ली) और ‘सतरंग’ (ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल) ने अपने-अपने अनोखे संगीत अंदाज से समां बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘सतरंग’ द्वारा प्रस्तुत ‘रंग जो लाग्यो’ से हुई, जिसने माहौल को जीवंत बना दिया।

‘लाइफ ऑन लोन’ ने कुमाऊंनी गीत ‘ड्यूटी लगी बॉर्डर’ से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की और ‘सान्यो नी’ व ‘गरज बरस सावन’ जैसे गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘सहस्त्र’ ने बॉलीवुड, समकालीन और मेटल संगीत का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया, जिसमें ‘डाउन विद द सिकनेस’ विशेष आकर्षण रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा "निवेश जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।

‘ब्लैक गॉडेस’ ने अपनी मौलिक रचनाओं के साथ दमदार प्रस्तुति दी, जबकि ‘सांझ’ ने गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक संगीत का खूबसूरत संगम प्रस्तुत करते हुए ‘नंदा तेरो डोला’ जैसी प्रस्तुति से सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दो दिवसीय "फूड फेस्टिवल" का समापन,पर्यटकों ने चखे पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद।

भीमताल परिसर के निदेशक ने म्यूजिक क्लब एवं आयोजन से जुड़े सभी संकाय सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण वर्ष 2018-19 में आयोजित किया गया था।

प्रतियोगिता में ‘लाइफ ऑन लोन’ विजेता रही, ‘ब्लैक गॉडेस’ उपविजेता बनी, जबकि ‘सांझ’ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल एवं परिसर निदेशक द्वारा वितरित किए गए।

Ad Ad