वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी को मातृ शोक, मुख्यमंत्री ने निधन पर जताया शोक।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी श्रीमती गीता त्रिवेदी का रविवार शाम को उनके हाल निवास देहराखास पथरीबाग देहरादून स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित अनुपम त्रिवेदी के निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और अपनी गहन संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने त्रिवेदी के निवास पर शोक व्यक्त किया और परिजनों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में यूजीसी-एमएमटीटीसी के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला का समापन।

श्रीमती गीता देवी के निधन की खबर से नैनीताल नगर में भी शोक की लहर है, दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख की घडीं में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए नगर के सभी व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन, पत्रकार संगठन, होटल एसोसिएशन, राजनीतिक संगठन, बुद्धिजीवी वर्ग ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में आवारा पशुओं के आतंक से त्रस्त स्थानीय लोग,समाज सेवी की पहल पर गौशाला भेजने की मांग तेज।

शोक व्यक्त करने वालो में विधायक सरिता आर्य, महेंद्र सिंह पाल,पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम राजेंद्र परगाई, रईस अहमद, अनीस अहमद, कमल जगाती, नीरज पांडेय, दिनेश जोशी, मनोज ,सुहेल सिद्दीकी आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में 'हॉस्पिटैलिटी स्किल डेवलपमेंट सेंटर' का शुभारम्भ,कौशल आधारित रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad