नैनीताल पुलिस का नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान,ई-मोबाइल वैन टीम द्वारा किया लोगों को जागरूक।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-नैनीताल पुलिस का नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान सचल न्यायालय ई–मोबाइल वैन टीम द्वारा हल्द्वानी, भीमताल और भवाली में किया लोगों को जागरूक, पुलिस मुख्यालय द्वारा राजकीय कार्यों जनहित के कार्यों हेतु जनपदों को नेटवर्क कनैक्टिविटी एवं तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित ई-मोबाईल वैन आवंटित की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रूड़की में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना के साथ व्यक्तित्व विकास।

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा बीते दिवस पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी से उक्त Mobile Van को हरी झंडी दिखाकर सफल क्रियान्वयन हेतु रवाना किया गया तथा प्रभारी मोबाइल वैन को व्यापक स्तर पर जन जागरूकता करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अधिवक्ता से मारपीट मामले में पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप, संघ की चेतावनी शिकायत दर्ज नही होने पर पुलिस के खिलाफ होगा प्रदर्शन।

उपरोक्त आदेश के क्रम में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल(नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में श्री सूरज सिंह प्रभारी मोबाइल वैन और टीम द्वारा आज हल्द्वानी के भोटियापड़ाव, भीमताल और भवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों को नए आपराधिक कानूनों (बी०एन०एस०एस०, बी०एन०एस० एवं बी०एस०ए०) के प्रति जागरूक किया गया तथा ए मोबाइल वन की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ ब्लॉक में ग्राम सम्मान समारोह का आयोजन, मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना, 7 ग्रामों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad