अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल बैंक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

खबर शेयर करें

नैनीताल :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल जी तथा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति ने स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक (सांख्यिकी) से की शिष्टाचार भेंट, जनसंख्या अनुसंधान केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव।

इस स्वास्थ्य शिविर में 60 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें सामान्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर स्तर आदि शामिल थे। यह शिविर आम जनता की सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार, 01 स्कूटी व 01 मोoसाईकिल बरामद।

इस अवसर पर नैनीताल बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. दीपक पंत, मुख्य वित्त अधिकारी श्री महेश गोयल, सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नैनीताल बैंक समय-समय पर इस प्रकार के जनहितकारी सामाजिक कार्यों का आयोजन करता रहता है। बैंक का यह प्रयास न केवल सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कॉनग्रेगेशन ऑफ जीसस (CJ) और इंस्टीट्यूट ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मैरी (IBVM/लोरेटो सिस्टर्स) का ऐतिहासिक विलय, सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज में भव्य समारोह आयोजित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad